मौसम का बदला मिजाज: कई इलाकों में आंधी और बारिश की चेतावनी
पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अभी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी। प्रदेश में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी बारिश का दौरान आगामी 4-5 दिन जारी रहने की संभावना है।
इससे तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश में तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ चुकी है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ है। 7 मई तक पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट भी जारी हुआ है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, पूरे प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से ये अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की ओर से लोगों को संभावित मौसमी परिस्थितियों के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।
देश के इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश
वहीं आईएमडी ने प्रदेश के अन्य राज्यों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से 10 मई तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। 6 मई तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिर सकती है।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल