गर्मी में राहत का दूसरा नाम बना पेयजल समस्या समाधान शिविर
जयपुर । राजस्थान सरकार की मंशानुसार आमजन को ग्रीष्म ऋतु में राहत पहुंचाने एवं पेयजल की समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर जयपुर जिले में पेयजल समस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। महज दो दिनों में इन शिविरों में आमजन से प्राप्त तीन सौ से ज्यादा परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा चुका है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार जैन ने बताया कि आमजन की पेयजल से जुड़ी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए के लिए पेयजल समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी स्वयं प्रतिदिन पेयजल समस्या समाधान शिविर की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। विगत दो दिनों में जयपुर जिले के समस्त उपखंडों में प्राप्त परिवेदनाओं में से 316 समस्याओं का निस्तारण किया जा चुका है। शेष प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र, उपखंड, तहसील मुख्यालयों और ग्राम पंचायत में आयोजित हो रहे शिविरों में पेयजल लीकेज दुरुस्त करने, जॉनिंग/ रीजोनिंग से संबंधित समस्या के निस्तारण करने, नए एवं बकाया पेयजल कनेक्शन करवाने, समर कंटीन्जेंसीज प्लान के अनुरूप कार्य करने, पेयजल की समस्या से ग्रस्त स्थान पर टैंकर से जलापूर्ति की व्यवस्था करने, हेड पंपों की मरम्मत करवाने सहित अन्य संबंधित कार्य किए जा रहा है।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल