केदारनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? तो इन जरूरी बातों का जरूर रखें ध्यान
केदारनाथ धाम के पट खुल चुके हैं और मंदिर खुलने के पहले ही दिन हजारों की संख्या में लोग यहां दर्शन करने पहुंचे। यह मंदिर हिंदू धर्म के प्रमुख मंदिरों में से एक है, जिसके खुलने का इंतजार लोग बेसब्री से करते हैं। केदारनाथ मंदिर कई मायनों में खास होता है और इसलिए लोग मुश्किलों से भरा रास्ता तय कर यहां तक पहुंचते हैं। अगर आप भी इस साल केदारनाथ मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
फिटनेस का ख्याल रखें
केदारनाथ और इसके मार्ग पर पहुंचने के लिए आपको पैदल चलना होता है और यहां काफी ट्रैकिंग करनी होती है। इसलिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ लोग ही यहां जाने का प्लान बनाएं।
यात्रा शुरू होने से कम से कम 2 महीने पहले प्राणायाम, दौड़ और हार्ट से जुड़े व्यायाम करें। साथ गी अपनी इम्युनिटी और शारीरिक सहनशक्ति को मजबूत करें।
साथ रखें जरूरत का सामान
यात्रा के दौरान अपने साथ पानी, पैकेज्ड फूड, एनर्जी बार, चॉकलेट और रेडी-टू-ईट फूड रखें।
यात्रा पर जाने के लिए सही ट्रैकिंग शूज और मजबूत जूते साथ ले जाएं। पहाड़ों पर चलने के लिए चप्पल और सैंडल काम नहीं आएंगे।
सही कपड़ों का चयन करें
यात्रा के दौरान अपने साथ ऊनी कपड़े रखें, क्योंकि उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में रात के समय ठंडी बढ़ सकती हैं।
अगर संभव हो तो साड़ी पहनने से बचें और इसके बजाय सूट-सलवार, पैंट या ट्राउजर पहनना चाहिए।
मेडिकल इमरजेंसी किट और फर्स्ट एड किट अपने साथ जरूर रखें।
केदारनाथ यात्रा 2025- जरूरी नंबर
यात्रा कंट्रोल रूम नंबर- 01364-297878 और 01364-297879
केदारनाथ हेली हेल्पलाइन- +91 98709 63731
क्यों खास है केदारनाथ धाम
केदारनाथ धाम कई मायनों में खास माना जाता है। यह सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के बीच इसका गहरा आध्यात्मिक महत्व है। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक होने के साथ ही यह चार धामों में से भी एक है। ऐसा माना जाता है कि इस पावन स्थन की दर्शन करने से मोक्ष यानी मुक्ति मिलती है।
कहां मौजूद है मंदिर?
यह पवित्र स्थल भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में मौजूद रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 3,583 मीटर (11,755 फीट) है। यह ऊंची चोटियों और प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है। इसलिए यहां का नजारा स्वर्ग से कम नहीं माना जाता।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल