कन्नड़ संगठन ने सोनू निगम के खिलाफ दर्ज कराया मामला, आरोप – 'देश विरोधी बयान'
मशहूर सिंगर सोनू निगम एक ताज़ा विवाद में फंस गए हैं, जो कर्नाटक में हुए एक म्यूजिकल इवेंट से जुड़ा है। बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित इस इवेंट के दौरान की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में सोनू निगम एक फैन के बर्ताव पर नाराज़गी जताते हुए उसकी तुलना पहलगाम में हुए आतंकी हमले से करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे विवाद गहराता जा रहा है।
सोनू ने आहत ती कन्नड़ समुदाय की भावनाएं?
इसी बयान को लेकर कर्नाटक रक्षण वेदिके (KRV) नामक संगठन ने सोनू निगम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि सोनू निगम ने एक कन्नड़ गाने की मांग करने वाले फैन के आग्रह की तुलना एक गंभीर आतंकी घटना से की, जिससे कन्नड़ समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।
वीडियो में सोनू निगम कहते हैं, "मुझे बुरा लगा जब एक छोटा लड़का मुझसे बार-बार कन्नड़ गाना गाने की ज़िद कर रहा था। यही व्यवहार है जो पहलगाम जैसी घटनाओं की जड़ में होता है। देख लो, सामने कौन खड़ा है।" सोनू निगम का यह बयान सोशल मीडिया पर आलोचना का केंद्र बन गया है। कई यूज़र्स ने इसे भाषा और क्षेत्रीय पहचान को लेकर संवेदनशीलता भंग करने वाला बताया है।
बयान में सिंगर की सफाई
हालांकि, सोनू निगम ने मंच से यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें कन्नड़ भाषा और लोगों के प्रति बेहद सम्मान है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कई कन्नड़ गाने गा चुके हैं, लेकिन जबरदस्ती और आक्रामकता उन्हें असहज कर देती है इसके बावजूद KRV ने सोनू निगम के बयान को असंवेदनशील और भड़काऊ बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
उनका कहना है कि एक सामान्य सांस्कृतिक आग्रह को आतंकी घटना से जोड़ना न केवल अनुचित है, बल्कि यह कन्नड़ समुदाय की छवि को गलत तरीके से सामने लाता है। फिलहाल इस मामले को लेकर बवाल जारी है और सोनू निगम की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल