भारत सरकार का बड़ा फैसला, पाकिस्तान से सभी इनडायरेक्ट ट्रेड भी अब बंद
दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान पर कड़ा चोट किया है. भारत ने अब पाकिस्तान से आने और वहां जाने वाली चीजों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. इसका सीधा सा मतलब ये हुआ कि अब कोई भी चीज किसी भी तरह से पाकिस्तान से भारत नहीं आएगी और ना ही भारत से कोई चीज पाकिस्तान भेजी जाएगी. सरकार के इस फैसले की जानकारी देते हुए वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अब पाकिस्तान से पूरी तरह से आयात-निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
आपको बता दें कि कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत पहले डायरेक्ट ट्रेड को बंद किया था. लेकिन अब सरकार ने सभी तरह के इनडायरेक्ट ट्रेड को भी बंद करने का फैसला किया है. भारत सरकार का यह फैसला पाकिस्तान के लिए एक बड़े झटके की तरह है. वाणिज्य मंत्रालय अब उन उत्पादों की सूची भी तैयार कर रहा है जिसे अब भारत से आयात-निर्यात नहीं किया जाएगा. वाणिज्य मंत्रालय ने इस आदेश को लेकर एक नोटिफिकेश भी जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के अनुसार भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के डायरेक्ट और इनडायरेक्ट आयात-निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. भारत ने पहलगाम हमले के बाद वाघा-अटारी क्रॉसिंग को पहले ही बंद कर दिया था. ये वही एकमात्र रास्ता था जिससे दोनों देशों के बीच कारोबार होता था.
200% शुल्क से गिरा व्यापार
आपको बता दें कि पाकिस्तान से आयात में मुख्य रूप से फार्मा उत्पाद, फल और तिलहन शामिल हैं. 2019 के पुलवामा हमले के बाद से इसमें गिरावट आई है, जब भारत ने पाकिस्तानी उत्पादों पर 200% शुल्क लगाया था. रिपोर्ट बताती है कि यह 2024-25 में कुल आयात का 0.0001% से भी कम था. 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के बैसरन घास में आतंकवादियों ने एक नेपाली पर्यटक और एक स्थानीय टट्टू गाइड ऑपरेटर सहित कम से कम 26 नागरिकों की हत्या कर दी. इस हमले में शामिल आतंकियों के पाकिस्तान के साथ आतंकी संबंधों के सामने आने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध खराब हुए हैं.

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल