पांच शादियों की सच्चाई आई सामने, हेड कॉन्स्टेबल पर मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति पांच शादियां कर चुका है. महिला का पति हेड कॉन्सटेबल है और उसकी तैनाती हरियाणा के गुरुग्राम में है. पीड़ित पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने कॉन्सटेबल, उसकी मां और उसके बड़े भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
हेड कॉन्सटेबल की पत्नी ने शिक्षिका है. वो बरेली में एक स्कूल में पढ़ाती है. उसने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति अब तक पांच शादियां कर चुका है. उसने चार से अभी तलाक नहीं लिया है. उसने अपने हेड कॉन्सेटेबल पति पर आरोप लगाया कि जब उसके ऐसा करने का विरोध किया तो पति ने बेरहमी से पीटा, जिससे उसका तीन माह का गर्भपात हो गया.
मारपीट करता है पति
पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी मुजफ्फरनगर के राहुल कुमार नाम के युवक से हुई थी. उसका पति शराब पीता है और उसके साथ मारपीट करता है. बरेली आकर भी हंगामा करता है. उसने अपने पति ने आरोप लगाया कि उसने पहले से निशी, सोनू , मनोरमा देवी और सिवानी नाम की लड़की से शादी कर रखी है. अब वो मुजफ्फरनगर निवासी एक लड़की से छठी शादी करने की फिराक में है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पीड़िता ने बताया कि उसके पिता एयरफोर्स से रिटायर हो चुके हैं. उसका भाई सेना अधिकारी है. उसने बताया कि उसकी सास सतवीरी और जेठ प्रंशांत कुमार भी उसके पति का साथ देते हैं. वहीं इस पूरे मामले में इंस्पेटक्टर विनय कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है.

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल