बिना ईंधन दौड़ेगी ट्रेन, बरेली के गोपाल का अनोखा आविष्कार
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में लैब असिस्टेंट के पद पर काम करने वाले गोपाल ने एक अनोखा और पर्यावरण के अनुकूल प्रोजेक्ट तैयार किया है. उन्होंने पांच साल की मेहनत के बाद इंडियन वॉटर ट्रेन आईडब्ल्यूटी नाम से एक मॉडल ट्रेन तैयार की है. जो पानी से बिजली बनाकर खुद-ब-खुद चल सकती है. ट्रेन के इस मॉडल का सफल परीक्षण भी हो चुका है.
दरअसल, गोपाल के इस प्रोजेक्ट में पिछले तीन साल से स्कूल की तीन छात्राएं लाएबा, यासमीन और काशिफा उनका पूरा सहयोग कर रही हैं. इन छात्राओं ने इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में विभिन्न तकनीकी और रचनात्मक योगदान दिया है. गोपाल ने बताया कि यह ट्रेन पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल तकनीक पर आधारित है. इस छोटे से मॉडल में केवल 250 मिलीलीटर पानी डालने पर यह 50 मीटर तक चल सकती है.
देश के विकास से जुड़ी है यह पह
उन्होंने बताया कि यह ट्रेन पानी से बिजली बनाती है और उसी बिजली से अपनी मोटर को चला लेती है, जिससे इसे किसी बाहरी बिजली स्रोत की जरूरत नहीं पड़ती. गोपाल का मानना है कि उनका यह प्रयास न केवल विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में एक नया कदम है, बल्कि यह मेक इन इंडिया आत्मनिर्भर भारत और सतत विकास जैसे सरकारी अभियानों को भी बढ़ावा देता है. वो इस मॉडल को पेटेंट कराने की प्रक्रिया में भी जुटे हुए हैं.
कहां से मिला आइडिया
गोपाल बरेली के इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज में काम करते हैं और कैंटीन संचालक जगदीश के बेटे हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई बिशप मंडल इंटर कॉलेज से हुई है. उन्होंने बीएससी करने के बाद बिना कोचिंग यूपीएससी की तैयारी भी की है. वैज्ञानिक प्रयोगों में उनकी खास रुचि है. यूट्यूब से जानकारी इकट्ठा कर वे अक्सर कुछ नया सीखते रहते हैं और उसी से प्रेरणा लेकर उन्होंने इस वॉटर ट्रेन का मॉडल तैयार किया.
बरेली के लिए गर्व
गोपाल का यह प्रोजेक्ट बरेली के लिए गर्व की बात है. उनके द्वारा बनाई गई यह ट्रेन न सिर्फ बच्चों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करेगी, बल्कि आने वाले समय में ऊर्जा संकट और पर्यावरण की समस्याओं का भी एक हल बन सकती है. गोपाल की मेहनत और लगन बरेली के युवाओं को कुछ नया सोचने और करने की दिशा में प्रेरित करती है.

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल