आम आदमी की थाली पर असर: दूध हुआ महंगा, जेब पर पड़ेगा सीधा बोझ
भोपाल: मध्य प्रदेश में मदर डेरी के बाद अमूल ने भी अपने दूध के दाम में बढ़ोत्तरी कर दी है. जिससे अब दूध भी आम आदमी से दूर होता जा रहा है. बता दें कि अमूल ने सभी प्रकार के दूध में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है. अमूल दूध की बढ़ी हुई दरें 1 मई से लागू हो गई है. इसके पहले मदर डेरी ने भी दो रुपए प्रति लीटर दूध का दाम बढ़ाया था.
अब प्रति लीटर इतने रुपये चुकाने होंगे
अमूल दूध ने प्रति लीटर दो रुपये यानि आधे लीटर दूध के पैकेट में एक रुपए का इजाफा किया गया है. अमूल के स्टैंडर्ड मिल्क एक लीटर के लिए अब ग्राहकों को 62 रुपये चुकाने होंगे. जबकि अब तक इसका मूल्य 60 रुपये प्रति लीटर था. इसी तरह अमूल गोल्ड आधा लीटर की कीमत पहले 33 रुपये थी, अब बढ़कर 34 रुपये हो गई है. यानि एक लीटर के लिए ग्रहकों को पहले 65 रुपये देने होते थे, अब 67 रुपये चुकाने होंगे. टी स्पेशल आधा लीटर दूध की कीमत पहले 31 रुपये थी, जो अब 32 रुपये हो गई है. इसी तरह एक लीटर की कीमत पहले 61 रुपये थी, जो अब 63 रुपये लीटर हो गई है.
भोपाल में प्रतिदिन 60 हजार लीटर की खपत
भोपाल की बात करें तो यहां सबसे अधिक खुला दूध बिकता है. जिसी अनुमानित मात्रा करीब 6 से 8 लाख लीटर प्रतिदिन है. इसके बाद दूसरे नंबर पर सांची है. शहर में करीब 3 लाख लीटर सांची दूध की खपत है. इसके बाद अमूल दूध करीब 60 हजार लीटर बिकता है. जबकि इनके अलावा मदर डेरी, सौरभ, श्रीधी और शुद्धामृत समेत अन्य दूध के ब्रांड की खपत करीब एक लाख लीटर प्रतिदिन है.
आखिरी बार जून 2024 में बढ़ी थी कीमत
बता दें कि आखिरी बार अमूल दूध की कीमतें जून 2024 में बढ़ाई गई थी. तब प्रति लीटर दूध में दो रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी. जून 2024 में अमूल ने सभी वैरायटी के दूध की कीमतें बढ़ाई थी. हालांकि जनवरी 2025 में अमूल ने ग्राहकों को राहत देते हुए तीन प्रकार के दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर दाम घटाया था. अब एक बार फिर अमूल ने सभी प्रकार के दूध में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोत्तरी की है.
सांधी दूध के भी बढ़ सकते हैं दाम
मध्य प्रदेश में अब तक की परंपरा रही है कि अमूल दूध के दाम बढ़ने के बाद सांची के दाम में भी इजाफा होता रहा है. पिछली बार भी अमूल ने जून में दो रुपये प्रति लीटर दूध का दाम बढ़ाया था. इसके कुछ ही दिन बाद जूलाई 2024 में सांची ने भी अपने सभी प्रकार के दूध में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की थी. ऐसे में माना जा रहा है कि सांची ब्रांड के दूध के दाम में जल्द ही बढ़ोत्तरी हो सकती है.

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर