उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मिलेट्स चिक्की व पीनट्स मिलेट्स चिक्की न्यूट्री बार वितरण का शुभारम्भ किया
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने जन्मदिन के मौके पर पर विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के चिन्हित आंगनबाडिय़ों में निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं (महिला एवं बाल विकास विभाग) की ओर से 06 माह से 06 वर्ष के बच्चों तथा गर्भवती व धात्री माताओं में कुपोषण को दूर करने के लिए मिलेट्स चिक्की व पीनट्स मिलेट्स चिक्की न्यूट्री बार वितरण का शुभारम्भ किया।
जिसमें कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व फण्ड की राशि से स्व-वित्त पोषित पायलेट आधार पर लाभार्थियों को 20 ग्राम मात्रा में मल्टी मिलेट न्यूट्रीबार प्रति लाभार्थी सप्ताह में तीन दिवस (सोमवार, बुधवार एवं गुरुवार) को उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार प्रति लाभार्थी सप्ताह में तीन दिवस (मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार) को 30 ग्राम मात्रा में मिल्की मिलेट बार उपलब्ध कराया जाएगा।
वहीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के माध्यम से अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रक्तदान शिविर आयोजित किए गए साथ ही किशन बाग बस्ती में में भोजन वितरण भी किया गया।
इससे पहले राजस्थान की भजनलाल सरकार में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने अपने जन्मदिन पर मोतीडूंगरी गणेश जी और गोविन्द देवजी के दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की। वहीं उन्होंने सर्वेश्वर मंदिर,बालाजी कॉलेज के सामने, बेनाड रोड़ से कुंभ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दिया कुमारी को विद्याधर विधानसभा क्षेत्र, जयपुर और प्रदेश भर से हजारों की संख्या में आम जन और विशिष्ट जनों सहित विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

15 अप्रैल 2026 का राशिफल: किसकी किस्मत चमकेगी और किसे रहना होगा सावधान
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा
नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संविधान निर्माता होने के साथ नए भारत के निर्माता भी हैं बाबा साहेब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात